शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

पिलखुवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वृंदावन से सकुशल बरामद हुईं 3 नाबालिग सहेलियां

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

दयानन्द कुमार हापुड़

हापुड़/पिलखुवा, पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 03 नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों को वृंदावन, जनपद मथुरा से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार तीनों किशोरियां आपस में सहेलियां हैं और घर से बिना बताए वृंदावन घूमने चली गई थीं। परिजनों की शिकायत पर थाना पिलखुवा में मु0अ0सं0 354/2026 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम ने किशोरियों को वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद तीनों किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली
पुलिस ने परिजनों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले