दिल्ली एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद
गाजियाबाद । शालीमार गार्डन थाना पुलिस पर ₹5 करोड़ की पुरानी करेंसी की रिकवरी के मामले में गंभीर अनियमितताओं और साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। घटना के दौरान न सिर्फ RBI की निर्धारित प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन हुआ, बल्कि मामला चौकी स्तर पर निपटाने और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने मैनपुरी से ट्रैप कर आठ लोगों को हिरासत में लिया था, जिनके पास से लगभग ₹5 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की गई। बताया जा रहा है की रात करीब 12:30 बजे ऑनलाइन माध्यम से एक बैग मंगवाया गया, जिसे नदीम नामक व्यक्ति, जो करन गेट चौकी प्रभारी का कारखास बताया जा रहा है, लेकर आया।कुछ ही देर बाद CCTV फुटेज में आरिफ नामक युवक को चौकी से वही बैग बाहर ले जाते हुए देखा गया। आश्चर्यजनक रूप से यह पूरी प्रक्रिया थाना प्रभारी बृजेश यादव की मौजूदगी में हुई बताई जा रही है। दरअसल मीडिया को भी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई।







