दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है मन की बात

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सुनी मन की बात प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सुनी मन की बात

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज मंडल के बूथ संख्या 36 गऊघाट में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी भाइयों, समर्थकों एवं आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है, जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने की प्रेरणा देता है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में “इंस्पायर मानक अभियान” का ज़िक्र किया—जिसके ज़रिए देशभर के स्कूलों से लाखों बच्चों के इनोवेटिव आइडिया सामने आ रहे हैं। मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, भारतीय संस्कृति, सेवा और आत्मनिर्भर भारत की भावना को नई दिशा व ऊर्जा दी।
मन की बात’ कार्यक्रम सभी को राष्ट्रहित में एकजुट होने, जनभागीदारी को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल विचारों का संवाद नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं को समझने और जनभागीदारी को महसूस करने का एक प्रेरक माध्यम है। यह कार्यक्रम हर भारतीय को राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण देता है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने वाले सामूहिक प्रयासों में नई ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। यह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी झल्लर, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, पार्षद ऋषि निषाद, प्रणविजय सिंह, सुधांशु त्रिपाठी महामंत्री मुट्ठीगंज मंडल, अभिषेक जायसवाल महामंत्री मुट्ठीगंजनमंडल, मंत्री मुट्ठीगंज मंडल रिंकू भारतीय, सेक्टर संयोजक विजय जायसवाल, बूथ अध्यक्ष अजय पटेल, वार्ड अध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, मंडल मंत्री बृजेश भारतीय, मनोज गुप्ता, श्रीमती स्वाती गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले