जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

33 हजार केवी लाइन का तार टूटने से नवाबगंज के 120 गांवों में ठप रही बिजली, ग्रामीण परेशान

सुबह पांच बजे फॉल्ट के बाद ब्रेकडाउन घोषित, ऊंची गधेरी के पास टूटा मिला 33 हजार केवी लाइन का तार; उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद के कस्बा नवाबगंज स्थित बिजली घर से जुड़े करीब 120 गांवों में गुरुवार सुबह अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नीम करौली की ओर से आने वाली 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।


कैसे हुई घटना?
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बिजली घर पर तैनात एसएसओ ने जेई दीपक राम को अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीम करौली से आने वाली 33 हजार केवी लाइन को ब्रेकडाउन घोषित कर दिया गया और लाइनमैनों की टीम को तुरंत पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया।
पेट्रोलिंग के बाद मिला फॉल्ट
लाइनमैन गौरव कुमार, विकास यादव, प्रमोद कुमार, मंजेश सिंह, मंजेश कुमार और प्रदीप कुमार की टीम ने लाइन के विभिन्न हिस्सों की सघन जांच की। काफी तलाश के बाद ऊंची गधेरी के पास 33 हजार केवी लाइन का तार टूटा हुआ मिला। तार टूटने की पुष्टि होते ही विभागीय टीम ने तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। लंबी लाइन बंद रहने और सुबह से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी और रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों में खासी दिक्कत उठानी पड़ी। विभाग की टीम जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
अधिकारियों का बयान
इस संबंध में जेई दीपकराम ने बताया कि 33 हजार की लाइन का तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैनों की टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। तार जोड़ने का काम पूरा होते ही लाइन को चार्ज कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले