एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

प्रधानमंत्री ने एलवीएम3-एम6 द्वारा ब्लू-बर्ड ब्लॉक-2 के सफल प्रक्षेपण पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने एलवीएम3-एम6 प्रक्षेपण यान के माध्यम से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अमेरिका का एक अंतरिक्ष यान है और भारतीय धरती से अपनी निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपित किया जाने वाला अब

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, December 24, 2025

PM congratulates space scientists and engineers on the successful launch of Blue-Bird Block-2 by LVM3-M6

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने एलवीएम3-एम6 प्रक्षेपण यान के माध्यम से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अमेरिका का एक अंतरिक्ष यान है और भारतीय धरती से अपनी निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपित किया जाने वाला अब तक का सबसे भारी उपग्रह है। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

PM मोदी ने कहा, “एलवीएम3 द्वारा विश्वसनीय हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस के साथ, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों की नींव को मजबूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को और गहरा कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है…

एलवीएम3-एम6 का सफल प्रक्षेपण, जिसके माध्यम से भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी उपग्रह—अमेरिका के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया है, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।

यह सफलता भारत की भारी उपग्रहों को ले जाने की प्रक्षेपण क्षमता को और सशक्त बनाती है तथा ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में देश की बढ़ती भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करती है। यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब भी है। हमारे परिश्रमी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बहुत-बहुत बधाई। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है!”

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले