श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

ओवर ब्रिज पर आए दिन होते है हादसे, जिम्मेदारों को बड़ी घटना का है इंतजार

ओवर ब्रिज पर आए दिन होते है हादसे, जिम्मेदारों को बड़ी घटना का है इंतजार पीलीभीत। लिपुलेख भिंड मार्ग पर नौगमा पकड़िया ओवर ब्रिज पर आए दिन घटनाएं होती रहती है अधिकांश कारण है ब्रिज पर साफ सफाई न होना और छोटी गिट्टी पड़ी रहने से मोटर

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, July 17, 2025

ओवर ब्रिज पर आए दिन होते है हादसे, जिम्मेदारों को बड़ी घटना का है इंतजार

पीलीभीत। लिपुलेख भिंड मार्ग पर नौगमा पकड़िया ओवर ब्रिज पर आए दिन घटनाएं होती रहती है अधिकांश कारण है ब्रिज पर साफ सफाई न होना और छोटी गिट्टी पड़ी रहने से मोटर साइकिल वाले अकसर फिसल जाते है। अभी पिछले माह जून में अधिक मात्रा में बजरी गिरी हुई थी जिसकी सूचना पीलीभीत के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को दी थी जिसको गैरजिम्मेदाराना तरीके हटाया गया आधी पड़ी रही। वही खिसक कर पूरे ब्रिज पर फैल गई। आज सुबह वही जनहित में सूचना देने वाले अधिवक्ता कचहरी जाते समय फिसल गए जिसके कारण हाथ और आंख के नीचे चोटें लग गई। कभी सोचा नहीं होगा जो दूसरों के हित के लिए काम करेगा उसका शिकार खुद हो जाएगा। नगर पालिका सफाई निरीक्षक साबिर अली को पुनः सूचना दी गई तो उन्होंने बताया एक घंटे बाद सफाई करा देंगे। अब सोचिए नगर पालिका की निगरानी समिति के लोग क्या कर रहे किस बात की जनता के पैसों की तनख्वाह ले रहे है। इतना जिम्मेदाराना काम जिससे लोगों की जान खतरें में पड़ जाती है उसको सही से नहीं निभाया जा रहा है तो आगे क्या सोचा जा सकता है। आपको बताते चलते है ओवर ब्रिज यह ऐसा है जिसका पालन पोषण दो जिम्मेदार पालिका और परिषद कर रही है फिर भी यह दशा है इसकी। कोई भी व्यक्ति देखे पूरे ब्रिज को तो अनुमान कर सकता है कि दोनों साइड के विकास में कितना अंतर है। अब देखते है जिम्मेदार कितने बेगुनाह लोगों पर घटनाओं का उपयोग करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले