डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलडंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज। पूरनपुर/पीलीभीत ।नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज।

पूरनपुर/पीलीभीत ।नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी कर ली। खुद को सुरक्षित करने के लिए सभी ने भागकर खुद को बचाया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक अबैध बताकर सीज कर दिया है। इससे पहले भी कई बार क्लीनिक बंद हो चुका है। तीन दिन पहले दस्तावेज प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम देने के बावजूद संचालक नहीं पहुंचा। क्लीनिक संचालक ने एमओआईसी रुपए मांगने व रुपए न देने पर क्लीनिक सीज करने की चेतावनी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर दो बजे एमओआईसी मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर क्लीनिक सीज करने पहुंचे थे इस पर कुमुद रंजन राय एवं कमलेश ने भीड़ इकट्ठी कर ली। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद क्लिनिक सीज कर दिया गया है। संचालक के पास यूनानी की डिग्री है। इसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले