मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

भाकियू. (टिकैत) के पदाधिकारी नौ सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे, सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी

भाकियू. (टिकैत) के पदाधिकारी नौ सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे, सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी पूरनपुर/पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील प्रांगण में चौपाल लगाकर 9 सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पूरनपुर क्षेत्राधिकारी से फोन पर बात करके चौपाल में आने की बात

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

भाकियू. (टिकैत) के पदाधिकारी नौ सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे, सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी

पूरनपुर/पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील प्रांगण में चौपाल लगाकर 9 सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पूरनपुर क्षेत्राधिकारी से फोन पर बात करके चौपाल में आने की बात कही क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने आने को मना कर दिया अकारण ही इतना सुनते ही सभी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों को अशोभनीय प्रतीत हुआ। देखते ही देखते तहसील प्रांगण से निकलकर पैदल ही सैकड़ों की तादाद में सभी नेता नारेबाजी कर सी ओ ऑफिस पहुंच गए। सी ओ ऑफिस पहुंचकर दरी फट्टी बिछाकर सी ओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे सी ओ प्रतीक दहिया तक नारे पहुंचते ही निकलकर आए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से दरी पर बैठकर ही शिकायतों को सुना सभी पर अमल करने का आश्वाशन दिया। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा सी ओ प्रतीक दहिया से आपका न आना चौपाल में सही नहीं है मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को एकत्रित कर आंदोलन किया जाएगा। यहां तक की बुधवार को जिला अधिकारी पीलीभीत से इस कृत्य के लिए सवाल किया जाएगा। ज्ञापन के बिंदु आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को खराब करना उस समाधान। प्रति ग्राम में जगह चिन्हित कर गौशाला बनाई जाए, विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण विजली की भारी पैमाने पर अवैध कटौत की जा रही है। तत्काल नियमानुसार विद्युत की सप्लाई दी जाये। साथ ही विद्युत को जर्जर लाइने बदलवाई जाये। सभी सह सहकारी समितियों एवं इफको किसान सेवा केन्द्रों किसानों को समय से उर्वरक मिल सके। माला में उपलब्ध कराई जाये और कालाबाजारी पर रोक हो। नहरों का पानी टेल प्वाइन्ट तक पहुंचाया जाए फिर किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सके। नहर विभाग के अधिकारियों की मिला भगत के कारण नहरों में अवैध कुलावे डाले गये हैं इसकी जाँच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाये। शारदा नदी द्वारा प्रति वर्ष भारी कटान के कारण किसानो की आई कटान से फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। नदी का कटान रोकने के लिए ठोस इन्तजाम कराए जाये। तहसील पूरनपुर के प्रत्येक ग्राम के गरीबों एवं पात्र व्यक्तियों का सही सर्वे कराकर उनको प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय बनवाये जाये। गल्ला उचितदर विक्रेता द्वारा एवं पूर्ति निरीक्षक मिलभगत के कारण राशन कार्ड धारकों को एक कार्ड पर पर एक किग्रा गल्ला कम दिया जा रहा है। इसकी गोपनीय जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमित गंगवार, यशपाल सिंह टिंकू, दामोदर यादव, माखन लाल भारती, नाजिम, नेमचंद वर्मा, जय वीर लाल,अरशद, सुखविंदर आदि अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले