श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना जहानाबाद व अमरिया में की गई जनसुनवाई।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना जहानाबाद व अमरिया में की गई जनसुनवाई। दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना जहानाबाद व अमरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, July 12, 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना जहानाबाद व अमरिया में की गई जनसुनवाई।

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना जहानाबाद व अमरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवाद,भूमि विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। रहे। जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टार की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता देखी तथा लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया, तहसीलदार संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले