सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तारसम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

प्रधानाध्यापक सैयदा को मुख्यमंत्री जी ने 25 हजार रूपये का डेमो चेक व राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, September 5, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक/बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को पुरस्कार दिए जाने का सजीव प्रसारण बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लाक प्रमुख अमरिया, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह सहित कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यो एवं शिक्षक/शिक्षकाओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।


मुख्यमंत्री जी द्वारा डाॅ0 राधाकृष्ण सर्वपाली को नमन किया एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक स्कूल पिपरिया अगरू की प्रधानाध्यापक सैयदा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 25 हजार रूपये की धनराशि का डेमो चेक और राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, कृषि आदि के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य स्तर चयनित उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को चेक, प्रशस्ति पत्र व शाल ओढा़कर सम्मानित किया।


शिक्षक दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काले के प्रधानाचार्य ने जिले के चुनिंदा उन शिक्षकों का माल्र्यापण कर उन्हे प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिक्षा, खेल नवाचार, छात्र नामांकन, बालिका शिक्षा, स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सोनिल कुशवाहा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया मंडन, प्रीति सिंह प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 सैदपुर, , मीना गंगवार सहायक अध्यापक उ0प्र0वि0 गाजीपुर कुण्डा,

मीना गंगवार सहायक अध्यापक उ0प्र0वि0 गाजीपुर कुण्डा, रजनी जौहरी प्रधानाध्यापिका पी0एम0श्री विद्यालय गनेशपुर गौटिया, विभव सक्सेना प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 टाह पौटा, खुर्शीद आलम प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 महादेवा बीसलपुर, नीरजा शुक्ला सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय देवीपुरा, दुर्गेश आर्य सहायक अध्यापक वैदिक जूनियर हाईस्कूल जतीपुर, प्रभा पाण्डेय वार्डेन के0जी0बी0वी0 बिलसण्डा, नीतू त्रिवेदी वार्डेन के0जी0बी0वी0 मरौरी, रामदास विशेष शिक्षक समग्र शिक्षा अभियान, जयप्रकाश बघेल अंककालिक खेल अनुदेशक उ0प्रा0वि0 दियूरी, प्रधानाचार्य ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज अनुपम शर्मा, डाॅ0 आर.पी.सिंह व रमेश चन्द्र, वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य अजय चैहान, सहिायक अध्यापितका साधना गुप्ता को सम्मानित किया गया।शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञाने सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है। बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जिससे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा हो। देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बच्चे तैयार किए जाए। शिक्षक संकल्प लं कि हमें बेहतर शिक्षा देनी ही है। विद्यालयों में पौधारोपण करें। कार्यक्रम के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले