सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तारसम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति।

धार्मिक स्थलों, मंदिर, स्टेडियम और स्कूल प्रांगण में लगाई गई हाईमास्ट लाइटें, गांव के प्रमुख चौराहे हुए रोशन

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, September 5, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत। ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को लगातार गति देने के लिए ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार और ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क एवं मुलाकात कर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायत में कराए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने के साथ-साथ गांव का स्वरूप भी लगातार बेहतर हो रहा है।


इसी क्रम में ग्राम पंचायत की ओर से गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों, मंदिरों, स्टेडियम एवं स्कूल प्रांगणों में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर भी प्रकाश व्यवस्था की गई है। लाइटें लगने के बाद शाम और रात के समय गांव के विभिन्न हिस्से रोशनी से जगमगा उठे हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हुई है।


विशेष रूप से स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था होने से खेलकूद में रुचि रखने वाले युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। वहीं मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास रोशनी होने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। स्कूल प्रांगण एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कराए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक जनहित के कार्य कराए जाएं।


वहीं ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम के सहयोग से पंचायत में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखने तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां में प्रकाश व्यवस्था से पहले भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें लाइब्रेरी एवं लैब, स्टेडियम, इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड, खड़ंजा, पुलिया सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से गांव के लोगों को शिक्षा, खेल, आवागमन और अन्य मूलभूत सुविधाओं में लाभ मिला है।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार विकास कार्य होने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है। सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय आवागमन भी पहले की अपेक्षा सुगम हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार एवं ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत में इसी तरह निरंतर विकास कार्य होते रहने से गांव की तस्वीर और बेहतर होगी।
ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। पंचायत के प्रत्येक वर्ग की समस्या को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी आवश्यकता के अनुसार नए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले