दैनिक अयोध्या टाइम्स अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट
पूरनपुर/पीलीभीत। नेपाल से आई बाढ़ का असर पिछले कई दिनों से पूरनपुर के शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मनीषराज शर्मा एमओआईसी ने बीमारियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य कैंप और स्वास्थ्य वैन सुचारु है।
डॉक्टर मनीषराज शर्मा ने बताया कैंप में डॉक्टर सुधाकर वर्मा डेंटल हाइजीनिक, ए एन एम सरिता, सुधीर वार्ड बॉय, वेन पर डॉक्टर सुभाष मिश्रा, फार्मासिस्ट सौरभ यादव, स्टाफ नर्स मुकेश कुमार वार्ड बॉय सुधीर लगातार स्वास्थ्य सेवाओं प्रभावित क्षेत्र में दे रहे है।
हजारा, शांतिनगर, शास्त्रीनगर, रामनगर, दहलाबबनपुरी, दातरगंज, माधोटांडा में नौजलिया, रामनगरा आदि दर्जन भर गांवों में लगातार 5 दिनों से स्वास्थ्य टीम और स्वास्थ्य वैन बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुचारु है और पूरे महीने भर रहेगा।
सीएचसी पूरनपुर पर इन्फुलंजा वार्ड तैयार है क्योंकि पीड़ित मरीज की संभावना है इसलिए सभी सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कमर कसी हुई है।






