राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात - सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न - ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - एक माह से जलभराव में डूबी मनीरामपुर की सड़क- अतुल सिंह - एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का हुआ शुभारंभराष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात - सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न - ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - एक माह से जलभराव में डूबी मनीरामपुर की सड़क- अतुल सिंह - एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का हुआ शुभारंभ

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में R.S.R.D. सरस्वती विद्या मन्दिर का शानदार प्रदर्शन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान; विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 1, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत।
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, बीसलपुर में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। संस्कृति, कला, साहित्य एवं अभिव्यक्ति की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले इस महोत्सव में R.S.R.D. सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर के छात्र-छात्राओं एवं आचार्या ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


महोत्सव में विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कलात्मक कौशल एवं प्रभावशाली प्रस्तुति का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 प्रथम, 4 द्वितीय एवं 3 तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस प्रकार विद्यालय के प्रतिभागियों ने कुल 9 पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
गीत -बाल वर्ग में आरोही सिंह ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


गीत – किशोर वर्ग में सुपिरिति मंडल ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से प्रथम स्थान अर्जित किया।
चित्रकला – बाल वर्ग में कामाख्या सिंह ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मूर्ति कला – बाल वर्ग में विधि पाण्डेय ने उत्कृष्ट सृजनात्मकता का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आशुभाषण – किशोर वर्ग में यज्ञ प्रताप सिंह ने आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आशुभाषण – तरुण वर्ग में आदित्य ने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में रीमा मैम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कथा कथन – बाल वर्ग में आदर्श ने प्रभावशाली कहानी प्रस्तुति के माध्यम से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं स्वरचित काव्य – किशोर वर्ग में अलीशान ने अपनी रचनात्मक काव्य प्रतिभा का परिचय देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतिभा और संस्कारों का संगम-
संस्कृति महोत्सव में विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला, संगीत, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।
विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सृजनात्मकता एवं अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।


विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आचार्या की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में R.S.R.D. सरस्वती विद्या मन्दिर का यह प्रदर्शन विद्यालय की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले