जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

गैस सिलेंडर की बुकिंग और बिल जारी होने के बावजूद एजेंसी ने उनके घर डिलीवरी भेजे बिना ही बुकिंग निरस्त कर दी

पूरनपुर गैस सर्विस की कार्यप्रणाली को लेकर एक उपभोक्ता ने गंभीर सवाल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 1, 2026

पूरनपुर। पूरनपुर गैस सर्विस की कार्यप्रणाली को लेकर एक उपभोक्ता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शेरपुर कलां निवासी जमील खान का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग और बिल जारी होने के बावजूद एजेंसी ने उनके घर डिलीवरी भेजे बिना ही बुकिंग निरस्त कर दी। बताया गया कि शेरपुर कलां की गैस एजेंसी बंद होने के बाद वहां के कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन पूरनपुर गैस सर्विस से जोड़ दिए गए थे। इसी क्रम में जमील खान ने इंडेन गैस रिफिल की बुकिंग कराई। बुकिंग के बाद उनके नाम पर 947.50 रुपये का इनवॉइस भी जनरेट हुआ और डिलीवरी से संबंधित डीएसी कोड मोबाइल पर प्राप्त हुआ।

उपभोक्ता के मुताबिक कई दिनों तक सिलेंडर की प्रतीक्षा करने के बावजूद कोई डिलीवरी कर्मी उनके घर नहीं पहुंचा। इसके बाद मोबाइल पर बुकिंग निरस्त किए जाने का संदेश आया। इसमें कथित तौर पर कारण बताया गया कि उपभोक्ता के पास खाली सिलेंडर उपलब्ध नहीं था।जमील खान का कहना है कि जब एजेंसी का कोई कर्मचारी सिलेंडर देने के लिए उनके घर आया ही नहीं और न ही खाली सिलेंडर के संबंध में उनसे संपर्क किया गया, तो ऐसी रिपोर्ट किस आधार पर दर्ज की गई। उन्होंने पूरे मामले में एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच की मांग की है। उपभोक्ता ने बुकिंग, इनवॉइस और मोबाइल संदेश समेत संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित होने का दावा किया है।

उनका कहना है कि वह मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर एजेंसी की जिम्मेदारी तय कराने की मांग करेंगे। वहीं, मामले में गैस एजेंसी का पक्ष सामने नहीं आ सका है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले