राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंहराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंह

उपजिलाधिकारी ने शारदा नदी का निरीक्षण किया ।

उपजिलाधिकारी ने शारदा नदी का निरीक्षण किया । दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर/पीलीभीत। उपजिलाधिकारी ने चंदिया हजारा शारदा नदी तटवर्ती क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरंतर हो रही भारी वर्षा के चलते कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निरीक्षण

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, July 1, 2025

उपजिलाधिकारी ने शारदा नदी का निरीक्षण किया ।

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर/पीलीभीत। उपजिलाधिकारी ने चंदिया हजारा शारदा नदी तटवर्ती क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरंतर हो रही भारी वर्षा के चलते कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पूरनपुर, तहसीलदार पूरनपुर,
कानूनगो, लेखपाल, सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं अवर अभियंता दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ,प्रवीर सरकार, शंकर राय, सूजीत विश्वास सहित तमाम ग्रामीण भी शामिल हुए। अधिकारियों ने शारदा नदी के जलस्तर की समीक्षा की, जो फिलहाल सामान्य पाया गया। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मियों व लेखपाल को गांव में तैनात रहकर राहत व निगरानी कार्यों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले