जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में राइस मिलर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर गुप्ता एमएलसी का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत, पूरनपुर राइस मिल्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, August 20, 2026


पूरनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण एवं हंगामेदार बैठक मैसर्स के.टी. इंडस्ट्रीज में आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए राइस मिलर्स ने भाग लिया और मिल संचालकों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर गुप्ता एमएलसी के जोरदार स्वागत के साथ हुई। राइस मिलर्स ने ढोल-नगाड़ों के बीच उन्हें बुके भेंट किए तथा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित मिलर्स में खासा उत्साह देखने को मिला।


स्वागत समारोह के बाद राइस मिल उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राइस मिलर्स ने धान खरीद, मिलिंग, सरकारी स्तर पर आने वाली दिक्कतों सहित उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को एसोसिएशन के अध्यक्ष के समक्ष रखा। राइस मिलर्स ने कहा कि लगातार बढ़ती चुनौतियों के कारण मिल संचालकों को कई स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता एमएलसी ने सभी राइस मिलर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राइस मिलर्स को एकजुट होकर संगठन के साथ चलने का आह्वान भी किया।


इसके बाद पूरनपुर राइस मिल्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को ही आगे जारी रखने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से बृजेश गुप्ता को पुनः अध्यक्ष, विनय गुप्ता को महामंत्री तथा सचिन गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एमएलसी सुधीर गुप्ता, नगर पालिका पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, अजमेर सिंह छीना सहित उपस्थित राइस मिलर्स ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा राइस मिलर्स की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।


बैठक में राइस मिल उद्योग की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने और मिलर्स की समस्याओं के सामूहिक समाधान पर भी जोर दिया गया। इस दौरान लगभग 60 राइस मिलर्स उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से हर्ष गुप्ता, अमरजीत सिंह, सुखदेव जायसवाल, राकेश मिश्रा, फारूक अहमद, रमाशंकर, रोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरि ओम, आसिम खान, सुखदेव सिंह, गुल मदार, रितेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, सरल गुप्ता, नील गुप्ता, रजनीश पांडे, मेलानी अध्यक्ष भवानी शंकर महेश्वरी, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान सहित बड़ी संख्या में राइस मिलर्स मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी राइस मिलर्स ने संगठन को मजबूत बनाने और मिल उद्योग से जुड़े मुद्दों को सामूहिक रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले