जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

ब्लाक अध्यक्ष रावेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को मिली जिम्मेदारी

मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा को जिम्मेदारी मिली

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, August 18, 2026

*दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो **

पूरनपुर। नगर के गांधी पार्क में संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लाक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


संयुक शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में नगर के गांधी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। बैठक में ब्लाक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक पूरनपुर की नई कार्यकारिणी में ब्लाक संरक्षक इंतजार अहमद, ब्लाक अध्यक्ष रावेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्विज कमलनाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, ब्लाक महामंत्री प्रभुदयाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, संगठन मंत्री विमलेश कुमार राठौर, सचिव अविनाश सिंह, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा को जिम्मेदारी सौँपी गई।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन सहित हर समस्या को एक जुटता के साथ संघर्ष कर हल कराने में तत्पर रहेंगे। सभी शिक्षकों को एक जुटता के साथ समय-समय पर संघर्ष करना होगा। तभी समस्याओं का हल निकल सकेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले