बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण।

छात्रावास में शौचालय की खराब व्यवस्था पाए जाने पर जिलाधिकारी की नाराजगी दिए दिशा निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, August 17, 2026

पीलीभीत।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, माधोटांडा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
छात्रावास में शौचालय की खराब व्यवस्था पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं छात्रावास में रहने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।


जिलाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंखों की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की शिक्षा को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने विद्यालय में सोलर सिस्टम की व्यवस्था कराने तथा विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन के लिए बड़ा टीवी सेट तथा शारीरिक व्यायाम के लिए ओपन जिम स्थापित कराने के निर्देश भी दिए।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम कलीनगर,जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए,डीसी मनरेगा, प्रधानाध्यापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले