जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

डॉ. आस्था अग्रवाल ने पंजाबियान-फीलखाना क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क का किया लोकार्पण

नगर पालिका अध्यक्ष का पीलीभीत में चौमुखी विकास

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, August 12, 2026

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पंजाबियान एवं फीलखाना क्षेत्र में सैयद याकूब अली की गली से महमूद रज़ा खान के घर तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।क्षेत्रवासियों के मुताबिक सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नवनिर्मित सड़क से स्थानीय नागरिकों के साथ राहगीरों को भी राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा।


लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।


वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मोहसिन रज़ा खान और सलीम रज़ा खान ने सड़क निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई सड़क से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में महमूद रज़ा खान, सैयद वकार अली, डॉ. मुजाहिद रज़ा खान, मुस्तकीम रज़ा खान, लईक अहमद, अजमल सिद्दीकी, हाफिज़ मो. उमर, फैज़ी शम्सी, मुज़ाहिद शम्सी, असदुल्लाह अली, नसीम शम्सी, आफ़ाक़ शम्सी, गुरुरन अली और ताजुद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले