दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो रामगोपाल कुशवाहा
पूरनपुर /पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के नेता एवं सपा के संभावित विधान सभा प्रत्याशी राजकुमार (राजू) ने कहा कि यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास जताते हुये मुझको 129 विधान सभा पूरनपुर से आगामी विधान सभा का प्रत्याशी बनाया और विधान सभा क्षेत्र की जनता ने मुझ पर विश्वास करते हुये मुझको विधायक चुना तो गरीब, निर्धनों बेसहाराओं, वृद्धों के हितार्थ एक ट्रस्ट का गठन कर उसमें अपनी एक वर्ष की तनख्वाह जमा करूंगा तथा गणमान्य नागरिकों से भी अपीलकर कर उक्त ट्रस्ट में इच्छानुसार धनराशि जमा करने को जागरूक करूंगा।
राजकुमार (राजू) ने मीडिया को बताया कि इसके साथ ही अपने शेष कार्यकाल की तनख्वाह से 20 प्रति० धनराशि प्रतिमाह उक्त ट्रस्ट में जमा करूंगा जिससे गरीबों बेसहाराओं निर्धनों वृद्धों को अपनी भयंकर बीमारियों के उपचार में खर्च किया जा सके में चाहता हूँ कि गरीब वृद्धों सहित अन्य कमजोर वर्गों के लोगों को उक्त ट्रस्ट के द्वारा उपचार में सहायता मिले, उनका उचित उपचार हो सके मैं अपने क्षेत्र के किसी भी गरीब को उपचार में धन की कमी के
कारण मरने नहीं दूंगा।
सपा नेता 129 विधान सभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी राजकुमार (राजू) ने अपने कार्यालय पर मीडिया को बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास कर मुझको पूरनपुर से सपा प्रत्याशी बनाया तो में क्षेत्र विकास में कोई कमी नहीं छोडूगा और कहा कि भाजपा की सरकारे देश के में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है छात्र व्यापारी मजदूर कर्मचारी सहित सारे देश-प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है महंगाई गुण्डा गर्दी भ्रष्टाचार महिलाओं का उत्पीड़न लूट डकैती महिलाओं से दुष्कर्म सहित अपने जघंय अपराधों पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकारे पूरी तरह विफल हो चुकी है ।
देश और प्रदेश की जनता में त्राहि त्राहि मची है अब जनता सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है आगामी चुनावों में परिणाम सपाके पक्ष में होगें, अखिलेश यादव पुनः उ०प्र० के मुख्यमंत्री की कुर्सी सभालेगें राजकुमार ( राजू) ने कहा कि राजधानी लखनऊ में भाजपा के कार्यालय पर सन्नाटा होने लगा है वही सपा के कार्यालय पर अपार भीड़ देखी जा रही है जिसको लेकर भाजपाइयों के हौसले पस्त पड़ने लगे है ।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने में युवाओं को नौरियों छात्रों की शिक्षा में सुविधाए पढ़ाई और शिक्षा मुक्त हागी राजकुमार (राजू) ने भाजपा पर निशाने लगाते हुये कहा कि सांसदों, विधायको केवल मानदेय मिलना चाहिए जबकि उनको तनख्वाह के बाद भूतपूर्व होने के बाद भी पेंशन मिल रही है जिसको बन्द किया जाना चाहिए सहित अनेकों बिन्दुओं पर भाजपा सरकार की विफलता एवं पक्षपात के आरोप लगाते हुये भाजपा सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में संकाय के संकेत दिये लखनऊ से सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।





