अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्वर्की अंदाज़ और पागलपन ने उड़ाए होश - दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी - DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर - जनप्रतिनिधियों , जिलाधिकारी एवं सामाजिक संस्था आदि ने गोमती के पुनरूद्धार हेतु किया श्रमदान - एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार अब कल से करेंगे कार्य बहिष्कारअनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्वर्की अंदाज़ और पागलपन ने उड़ाए होश - दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी - DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर - जनप्रतिनिधियों , जिलाधिकारी एवं सामाजिक संस्था आदि ने गोमती के पुनरूद्धार हेतु किया श्रमदान - एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार अब कल से करेंगे कार्य बहिष्कार

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, May 21, 2026

शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी इस को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला थाना रोज़ा क्षेत्र के बरतारा गांव का बताया जा रहा है, जहां घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग संबंध चल रहा था। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार और ग्रामीणों द्वारा समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो महिला अचानक गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रोज़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब कई घंटे की मशक्कत के के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला से पूछताछ की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले