पूरनपुर/पीलीभीत। बीते दिन पूर्व जब रिजल्ट घोषित हुआ तो गांव के पास पड़ोस व शुभचिंतकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सोनल कुमार पुत्र सत्यपाल राठौर जहां बचपन से ही एक कक्षा से 10 कक्षा तक घुंघचाई सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई पूर्ण की। पढ़ाई का कार्य गांव में रहकर बड़ी कठिनाइयों और बिषम परिस्थितियों में पूर्ण किया। वहीं 12 वीं की पढ़ाई पंचम दास इंटर कॉलेज पूरनपुर तथा ग्रेजुएशन बरेली कॉलेज बरेली से पूर्ण किया। उसके बाद कड़ी मेहनत और लगन ने सोनल को और मजबूत बना दिया। जहां उत्तर प्रदेश 2021 से 2025 तक कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी की और 2026 के जनवरी माह में 4 वर्ष 6 माह तक कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी के बाद 15 जनवरी 2026 को SSC GD से CRPF में सलेक्शन होने का जब रिजल्ट घोषित हुआ तो परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं गांव व पास पड़ोस से क्षेत्रीय लोग सोनल के घर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं। वहीं सोनल के पिता सत्यपाल राठौर व उनकी माता तेजवती ने अपने पुत्र सोनल को आशीर्वाद देकर रामपुर ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। वहीं गांव क्षेत्र में के शुभचिंतक सोनल व उनके माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं देने लोग पहुंच रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।






