दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में फार्म-7 के नाम पर वोट काटने की साज़िश का आरोप

निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, February 6, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर/पीलीभीत। शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” ने 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया एवं इसके बाद अपने आवास पर प्रेस कांन्फ्रेस आयोजित की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करतें हुए उन्होंने कहा की निरीक्षण के दौरान लगभग प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ के पास 250 से 450 तक भरे हुए फ़ॉर्म-7 पाए गए। प्रारंभिक तौर पर इन फार्मों में दर्ज अधिकांश आपत्तियां संदिग्ध एवं फर्जी प्रतीत हुई हैं। जिससे मतदाता सूची में छेड़छाड़ की गंभीर आशंका उत्पन्न होती दिखाई दे रही है।

वहीं सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने यह आया कि बड़ी संख्या में आपत्तियां एक ही व्यक्ति के नाम से दर्ज कराई गई हैं। जबकि दूरभाष पर बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति ने स्वयं ऐसी किसी भी आपत्ति को दर्ज कराने से स्पष्ट इनकार किया है। इससे यह संदेह और गहरा हो जाता है कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की नीयत से किया गया प्रयास है।ज्ञातव्य है कि एक फ़ॉर्म-7 को सही तरीके से भरने में पर्याप्त समय और प्रक्रिया लगती है। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में प्रिंटेड फ़ॉर्मों का एक साथ मिलना स्वाभाविक नहीं माना जा सकता।

यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता अधिकारों के विरुद्ध रची गई एक गंभीर साज़िश की ओर संकेत की ओर इशारा करती है।
इसी गंभीर विषय को लेकर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए युवाजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू ने पत्रकारों से कहा कि जब एक बार एस आई आर हो गई है तो दुबारा उन्हीं वोटरों की आपत्तियां दिखाकर वोट काटने के प्रयासों को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विफल करने का भराव प्रयास करेंगें वहीं एक ही बूथ पर खासकर पीडीए के लोगों को टारगेट कर मतदान प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है। वहीं सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर इस सम्बंध में वार्ता की और विरोध दर्ज कराते हुए उनको ज्ञापन सौंपा।

वहीं युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू ने कहा कि सभी संदिग्ध एवं सामूहिक रूप से भरे गए फ़ॉर्म-7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी समुदाय विशेष को टारगेट कर पीडीए के मतदाताओं के बेवजह वोट काटे जाएंगे तो बूथ से लेकर सड़क और तहसील व मुख्यालय तक की लड़ाई भी लड़ने को पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी व उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए।इस साज़िश में शामिल व्यक्तियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता को और मजबूत किया जाए। स्पष्ट रूप से कहा गया कि मतदाता अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा इस दौरान उन्होंने कई तथ्यों को प्रस्तुत कर पीड़ितों को भी पत्रकारों के सामने पेश किया। प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अरशद खान,पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव,विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव, सछास के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ,वरिष्ठ सपा नेता ओम शर्मा आदि सपाइयों की उपस्तिथि रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले