दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/100 दिवसीय सघन टी0वी0 मुक्त भारत अभियान की बैठक हुई सम्पन्न।

70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक व अन्त्योदय कार्डधारक अवश्य बन बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड-जिलाधिकारी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/100 दिवसीय सघन टी0वी0 मुक्त भारत अभियान की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी एवं भुगतान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब सेंटर पर डिलीवरी की स्थिति, आशा भुगतान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रति सप्ताह दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड सप्लिमेंट, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में पूरनपुर, अमरिया, बिलसण्डा, बरखेडा, बीसलपुर, न्यूरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र तैनात है, जिनके द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाता है। अन्त्योदय राशनकार्डधारक तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी जनपदवासी आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र है।

जिला अस्पताल के कमरा नम्बर 04 में पुरूष एवं कमरा नम्बर 19 में महिला लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आधार कार्ड एवं अन्त्योदय राशनकार्डधारकों के लिए अन्त्योदय राशनकार्ड लाना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, ट्राइसाइकिल एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को जनपद को क्षय रोग से पूरी तरह मुक्त कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी, एआरटीओ, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले