जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

क्विज प्रतियोगिता में एसके एकेडमी के फजल रहे अव्वलमरहूम हाजी पुत्तन खां की स्मृति में 18 जनवरी को कराई गई थी प्रतियोगिता ।

विजेताओं को लैपटाप-साइकिल देकर किया गया सम्मानित

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर।
मरहूम हाजी पुत्तन खां की स्मृति में कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लोधीपुर के एसके एकेडमी स्कूल केक छात्र फजल खानने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द वर्डेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा नवाजिश खान दूसरे स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को लैपटाप और द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पाने वाले छात्र जियाउल कमर को मिक्सर मशीन दी गई। इससे छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
यह प्रतियोगिता 18 जनवरी को अमन इंटर प्राइजेज की ओर से अमन खान और अकरम खान द्वारा कराई गई थी।

प्रतियोगिता में पूरनपुर के द वर्डेंट पब्लिक स्कूल, लोधीपुर के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, एम आयला पब्लिक विद्यालय और एसके एकेडमी स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। परिणाम गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय लोधीपुर में घोषित किया गया। स्थान पाने वाले छात्रों को अमन खान, अकरम खान और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान फरजंद खान ने पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को आगे आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने आयोजकों के इस कार्य की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर एसके एकेडमी के प्रधानाचार्य वसीम खान, अध्यापक नदीम खान अजहरी, शाबान खान, राजेंद्र सिंह, द वर्डेंट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर, प्रबंधक असद खान, आयला स्कूल के प्रधानाचार्य दिलावर खान, प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्या नाजिया खान, शिक्षक अफजल खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले