अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार को दिल्ली में पीएम मोदी 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित 16 अगस्त को राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

पूरनपुर/पीलीभीत। 15 अगस्त को ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली में जनपद की विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला के प्रधान विवेकानंद सरकार राष्ट्रीय सम्मान से नवाजेंगे यह सम्मान ग्राम प्रधान द्वारा अपनी पंचायत में

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। 15 अगस्त को ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली में जनपद की विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला के प्रधान विवेकानंद सरकार राष्ट्रीय सम्मान से नवाजेंगे यह सम्मान ग्राम प्रधान द्वारा अपनी पंचायत में सचिव राजेश कुमार गौतम के सहयोग से किए गए उत्कर्ष कार्य और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वन के लिए दिया जाएगा।

सम्मान पाने वालों में पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां के युवा शिक्षित ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार के अलावा जनपद महाराजगंज के भी प्रधान शामिल होंगे। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला के ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों के विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने अपने गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए पहल की हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्हें सीडीओ राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाई है। ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार को दिल्ली में सम्मानित होने पर ग्राम पंचायत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । ग्रामीण जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस उपलब्धि को विकासखंड पूरनपुर ही नहीं पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण मान रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले