रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

जिलाधिकारी ने सड़ा नाला, बिलगवां रोड़ का किया निरीक्षण

पीलीभीत । जनपद में अत्याधिक बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने माधोटांडा रोड़ सड़ा नाला, बिलगवां रोड़, ग्राम सचिवालय बिलगवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि माधोटांडा रोड़ सड़ा नाला पर अत्याधिक बर्षा का पानी आ जाने के कारण आवागमन ठप हो

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, October 27, 2025

पीलीभीत । जनपद में अत्याधिक बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने माधोटांडा रोड़ सड़ा नाला, बिलगवां रोड़, ग्राम सचिवालय बिलगवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि माधोटांडा रोड़ सड़ा नाला पर अत्याधिक बर्षा का पानी आ जाने के कारण आवागमन ठप हो गया।

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण को निर्देश दिये कि आवागमन व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये तथा निर्माणाधीन पुलिया निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। बिलगवां सड़क के निरीक्षण के दौरान जलभराव एवं सड़क की स्थिति को देखा।

जिलाधिकारी ने जल निकासी हेतु तीन सदस्यीय टीम में नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण एवं खण्ड विकास अधिकारी मरौरी को नामित करते हुये जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सचिवालय बिलगवां का निरीक्षण किया।

ग्राम सचिवालय अवैध रूप से ग्रामीणों द्वारा ट्राली-टैक्टर व कृषि उपकरण खडे कर रखे है। उन्होंने ग्राम सचिवालय से खडे वाहनों को हटवाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, खण्ड विकास अधिकारी, जेई सहित अन्य उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले