धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर। ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उनको दूध और चने का प्रसाद खिलाया। पर्व पर तकियादीनारपुर के नागराज मन्दिर, अमरैयाकलां के

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, July 29, 2025

ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर। ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उनको दूध और चने का प्रसाद खिलाया। पर्व पर तकियादीनारपुर के नागराज मन्दिर, अमरैयाकलां के लालबाबा मन्दिर, कलीनगर रोड पर तकिया के गुरु कृपा धाम मंदिर और लम्बौआ के मन्दिर पर लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।।
गांव अमरैयाकलां के देवीस्थान पर हर वर्ष की भांति नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खेल-खिलौनों की दुकानों पर खरीददारी की और बच्चों ने झूला झूले तथा क्षेत्र में सर्प दंश का शिकार हुए लोगों के उपचार के समय लगाए गए बंधों को बैगियों ने झाड़ फूंककर मंत्रों के माध्यम से करीब 21 लोगों को बंधों से मुक्त किया। इस मौके पर ओमकार कुशवाहा, हरभजनसिंह, रामप्रसाद, ख्यालीराम, श्यामबिहारी, सरोज यादव, वासुदेव कुशवाहा, विजयकुमार कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, फूलचंद, वीरपाल राजपूत, चेतराम, नोखेलाल, रामभरोसे, रामबहादुर, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले