श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

गुरु सत्ता में लीन हो गए गायत्री परिवार पूरनपुर के भामाशाह

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत अगमवीर सिंह आजीवन समयदानी- शान्तिकुञ्ज हरिद्वार प्रातः 11:00 बजे गुरु सत्ता में लीन हो गए।पूरनपुर तहसील के पचपेड़ा फॉर्म निवासी अगमवीर सिंह जी ने सन् 2005 में अपनी साढ़े बारह एकड़ भूमि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शान्तिकुञ्ज हरिद्वार उत्तराखंड को दान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत अगमवीर सिंह आजीवन समयदानी- शान्तिकुञ्ज हरिद्वार प्रातः 11:00 बजे गुरु सत्ता में लीन हो गए।
पूरनपुर तहसील के पचपेड़ा फॉर्म निवासी अगमवीर सिंह जी ने सन् 2005 में अपनी साढ़े बारह एकड़ भूमि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शान्तिकुञ्ज हरिद्वार उत्तराखंड को दान कर सपत्नीक शान्तिकुञ्ज के आजीवन समयदानी हो गए थे ।
अगमवीर सिंह जी देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार में सेवारत थे। गायत्री परिवार का मिनी शान्तिकुञ्ज कहा जाने वाला आश्रम माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर उन्हीं की दान की गई भूमि पर निर्मित है ।
तहसील संयोजक राम औतार कुशवाह ने बताया कि अगमवीर सिंह जी का परलोक गमन गायत्री परिवार जिला पीलीभीत के लिए अपूर्णीय क्षति है।अखिल विश्व गायत्री परिवार पूरनपुर स्वर्गीय अगमवीर सिंह जी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित करता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले