अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

दरवाजे पर खेल रहे मासूम को पिकअप ने मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत। पिकअप की टक्कर से घायल हुए तीन साल के मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शाहजहांपुर के पुवायां निवासी दवाई डीलर क्षेत्र के सिमरिया सहित अन्य गांवो में स्थित मेडिकल स्टोरों

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, July 21, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत। पिकअप की टक्कर से घायल हुए तीन साल के मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शाहजहांपुर के पुवायां निवासी दवाई डीलर क्षेत्र के सिमरिया सहित अन्य गांवो में स्थित मेडिकल स्टोरों पर संदिग्ध दवाईयों की सप्लाई करने आता है। रविवार की देर रात शाम पिकअप चालक अपने साथी के साथ घुंघचाई क्षेत्र के सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के मेडिकल पर दवाईयां पहुंचने आया था। गांव सिमरिया निवासी विजय पाल का तीन साल का पुत्र शिवांश दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान लापरवाही से चालक ने मासूम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पिकअप चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। परिजन घायल को लेकर निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन हालत में सुधार न होने पर रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कार्रवाई के लिए घुंघचाई थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले