श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेलश्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतों प्राप्त हुई , मौके पर 07 शिकायतें हुई निस्तारण किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतों प्राप्त हुई , मौके पर 07 शिकायतें हुई निस्तारण किया। दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये,

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतों प्राप्त हुई , मौके पर 07 शिकायतें हुई निस्तारण किया।

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिरकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं तथा अनुदान के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने समस्त लेखपाल व कानूनगो को पुलिस से समन्वय करते हुऐ जमीनी विवादों का निस्तारण कराऐं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों में जाकर विरासत दर्ज कराई जाए। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अमरिया, एलडीएम, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता व तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले