किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में खोला अपना एक्सक्लूसिव शोरूम राज्य में ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च - पोक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया 1.75 लाख का अर्थदंड - पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़ - भारत–पोलैंड रणनीतिक संवाद में शामिल हुए वैश्विक सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता मोहित माधव - अब हमला किया तो परमाणु बम…ईरान की अमेरिका को खुली धमकीकिसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में खोला अपना एक्सक्लूसिव शोरूम राज्य में ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च - पोक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया 1.75 लाख का अर्थदंड - पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़ - भारत–पोलैंड रणनीतिक संवाद में शामिल हुए वैश्विक सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता मोहित माधव - अब हमला किया तो परमाणु बम…ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़

पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए किया रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, May 13, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग): पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड पीएटी 10 प्रतिशत बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुँच गया, जबकि स्टैंडअलोन आधार पर लाभ 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹20,051 करोड़ रहा। इसी के साथ पीएफसी देश की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली एनबीएफसी बनी हुई है।

कंपनी की कुल बैलेंस शीट ₹12.40 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं नेटवर्थ बढ़कर ₹1.73 लाख करोड़ पहुँच गई। एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.66 प्रतिशत और नेट एनपीए केवल 0.13 प्रतिशत पर आ गया, जो कंपनी की मजबूत रिकवरी रणनीति को दर्शाता है।

सीएमडी परमिन्दर चोपड़ा ने कहा,

एफव्हाई 26 पीएफसी के लिए उपलब्धियों और मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा। पीएफसी और आरईसी का प्रस्तावित विलय पावर सेक्टर के लिए एक अधिक मजबूत और सक्षम संस्था तैयार करेगा, जिससे बेहतर कार्यकुशलता और पूंजी क्षमता विकसित होगी।” उन्होंने आगे कहा, “₹18.55 प्रति शेयर कुल डिविडेंड हमारे शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

कंपनी ने बताया कि टीआरएन एनर्जी और सिन्नर थर्मल के सफल समाधान के बाद एसेट क्वालिटी और मजबूत हुई है। मजबूत पूंजी आधार और ऊर्जा परिवर्तन पर फोकस के साथ पीएफसी भविष्य की नई तकनीकों और पावर सेक्टर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले