सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

पूरी सजगता और समर्पण भाव से करें एसआईआर का कार्य : शिपू गिरि

अति. जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त ने निगम परिसर में एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

Perform SIR work with full awareness and dedication: Shipu Giri

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के आदेशों का अनुपालन करते हुए सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरी तरह प्रयास किया जाए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।

अतिरिक्त चुनाव अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने ब्रहस्पतिवार की दोपहर नगर निगम भवन में चल रहे एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे कार्य की सभी भाग संख्या डेस्को पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही आ रही है। कुछ बीएलओ ने बताया कि सूची से नाम न मिलने के मामले भी आ रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उसके लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम शुद्धिकरण कराने की जानकारी दें। उन्होंने मतदान केंद्र पर आने वाले लोगों से भी बात की।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त ने सभी बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि वे केवल मतदाताओं के भरोसे न रहें, फील्ड में जाकर भी जिम्मदारी के साथ अपना कार्य करें। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी सजगता, निष्ठा और समर्पण भाव के साथ त्वरित गति से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले