जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसजिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

छत पर बैठाकर ढोई जा रही थीं सवारियां, डग्गामार बस पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टीआई नरेश कुमार ने ₹10 हजार का चालान काटा, नियम तोड़ने वालों को दी सख्त चेतावनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

हापुड़ अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ में यातायात नियमों की अनदेखी कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) नरेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डग्गामार बस संख्या UP 81 BT 6132 के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹10,000 का चालान किया।

बताया जा रहा है कि उक्त बस गढ़मुक्तेश्वर से स्याना मार्ग पर प्रतिदिन संचालित होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बस की छत पर स्कूली बच्चों को बैठाकर सफर कराते हुए देखा गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलारपुर इलाके का बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बस संचालक द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां भरने के साथ-साथ स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को भी बस की छत पर बैठाकर यात्रा कराई जा रही थी। इससे यात्रियों, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई डग्गामार वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने संबंधित बस के विरुद्ध कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी वाहन चालक या संचालक यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे डग्गामार वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले