स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन तलाश तेज, बहादुरगढ़ पुलिस ने 2008 के केस में दबोचे दो आरोपी

कटीरा गांव से पकड़े गए दो वारंटी, दंगा और आगजनी के मामले में चल रहा था मुकदमा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 14, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स

दयानन्द कुमार हापुड़

जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर/ बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी *मांगे उर्फ मांगेराम पुत्र गोपी और रोहताश पुत्र बाबू, दोनों निवासी ग्राम कटीरा, थाना बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों वर्ष 2008 के एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। मामले में दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, अवैध रूप से बंधक बनाना, आगजनी का प्रयास जैसी गंभीर धाराएं और सीएलए एक्ट के प्रावधान शामिल हैं।

थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि जनपद में अपराधियों,वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध ऑपरेशन तलाश अभियान लगातार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले