चंद्रपुर के दरहाघाट में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रिल का किया गया आयोजन - स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम खुले कुएं में गिरी साढ़े तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला - कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण अधिकारियों ने चखा भोजन और जांची व्यवस्थाएं - चकबंदी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने कानूनगो और लेखपालों को दौड़ाकर पीटा,घर में घुसकर बचाई जान - 30 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 24 लाख रुपये बरामदचंद्रपुर के दरहाघाट में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रिल का किया गया आयोजन - स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम खुले कुएं में गिरी साढ़े तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला - कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण अधिकारियों ने चखा भोजन और जांची व्यवस्थाएं - चकबंदी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने कानूनगो और लेखपालों को दौड़ाकर पीटा,घर में घुसकर बचाई जान - 30 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 24 लाख रुपये बरामद

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण अधिकारियों ने चखा भोजन और जांची व्यवस्थाएं

अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायजा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 20, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के विकास खंड नवाबगंज के ग्राम वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्राओं की दिनचर्या और मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

संयुक्त निरीक्षण टीम:

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ग कुमार, मोहम्मदाबाद की खंड विकास अधिकारी डॉ. फरहाना खान और ग्राम विकास सहायक अधिकारी सुखदेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यालय का दौरा किया।

बच्चों से संवाद:

अधिकारियों ने कक्षा आठ की छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं ने आईएएस अधिकारी बनने और नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपनी इच्छाएं साझा कीं।

भोजन की गुणवत्ता की परख:

अधिकारियों ने रसोइयों और बच्चों से निर्धारित मेन्यू के बारे में पूछा और स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। मेन्यू में केला, दूध, दलिया, काली दाल, रायता, चावल और रोटी शामिल थे।

खेलकूद और दिनचर्या:

बीडीओ डॉ. फरहाना खान ने छात्राओं से योग, दौड़ और खेलकूद गतिविधियों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के खेल मैदान को और विस्तारित करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और छात्राओं को उच्च स्तर की सुविधाएं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले