सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

बिहार मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग

–बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के वकील ने पुनरीक्षण को गलत बताया। पुनरीक्षण में आधार कार्ड को दस्तावेजों की सूची से बाहर रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामले

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 10, 2025

–बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के वकील ने पुनरीक्षण को गलत बताया। पुनरीक्षण में आधार कार्ड को दस्तावेजों की सूची से बाहर रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)

नई दिल्ली:-बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि वह पुनरीक्षण के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड को शामिल करने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की है।सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक नहीं लगाई है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम रोक की मांग नहीं की है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने कहा कि हम सांविधानिक संस्था को वह करने से नहीं रोक सकते जो उसे करना चाहिए। कोर्ट ने चुनाव आयोग को अपना हलफनामा दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं याचिकाकर्ताओं को उसके एक सप्ताह बाद जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से तीन मुद्दों पर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अदालत के समक्ष जो मुद्दा है वह लोकतंत्र की जड़ और मतदान के अधिकार से जुड़ा है। याचिकाकर्ता न केवल चुनाव आयोग के मतदान कराने के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि इसकी प्रक्रिया और समय को भी चुनौती दे रहे हैं। इन तीन मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत है।इससे पहले सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि आप इस प्रक्रिया को नवंबर में होने वाले चुनाव से क्यों जोड़ रहे हैं? यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो पूरे देश के चुनाव से स्वतंत्र हो सकती है। इस पर चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी को भी मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।चुनाव आयोग के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग एक सांविधानिक संस्था है जिसका मतदाताओं से सीधा संबंध है और अगर मतदाता ही नहीं होंगे तो हमारा अस्तित्व ही नहीं है। आयोग किसी को भी मतदाता सूची से बाहर करने का न तो इरादा रखता है और न ही कर सकता है, जब तक कि आयोग को क़ानून के प्रावधानों द्वारा ऐसा करने के लिए बाध्य न किया जाए। हम धर्म, जाति आदि के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले