लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकलोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

राष्ट्रीय प्रेस क्लब हुआ और मजबूत, मुरादाबाद में 6 नए सक्रिय सदस्य शामिल

पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने का लिया संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 18, 2026

मुरादाबाद,। राष्ट्रीय प्रेस क्लब के संगठन विस्तार अभियान के तहत मुरादाबाद जनपद में 6 नए सक्रिय सदस्यों को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. एच. चौधरी की संस्तुति और प्रदेश अध्यक्ष आर. के. राणा के निर्देश पर वंश आहूजा, मौ. जुनेद, रिजवान हुसैन, मौ. रेहान, अब्दुल कादिर और फहद आलम को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

सदस्यता समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. एच. चौधरी ने सभी को सदस्यता प्रमाण पत्र दिए और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस क्लब निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है।

डॉ. चौधरी ने नवनियुक्त सदस्यों से पत्रकारिता की गरिमा और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

नए सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप काम करने, पत्रकार हितों की रक्षा और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले