एम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 - आखिर स्टार प्लस को क्या 'बात खटकी'? सोशल मीडिया पर कई दिनों के सस्पेंस के बाद सामने आया 'बात खटकी तो जीत पक्की' - नगर में गूंजा ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ का महामंत्र, नगर कीर्तन निकालकर जन्माष्टमी महोत्सव का दिया निमंत्रण - सीएम योगी ने दी फर्रुखाबाद को कई सौगात - सीएम के आगमन की आहट से जागा बिजली विभाग, रातों-रात बदले गए टूटे खंभेएम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 - आखिर स्टार प्लस को क्या 'बात खटकी'? सोशल मीडिया पर कई दिनों के सस्पेंस के बाद सामने आया 'बात खटकी तो जीत पक्की' - नगर में गूंजा ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ का महामंत्र, नगर कीर्तन निकालकर जन्माष्टमी महोत्सव का दिया निमंत्रण - सीएम योगी ने दी फर्रुखाबाद को कई सौगात - सीएम के आगमन की आहट से जागा बिजली विभाग, रातों-रात बदले गए टूटे खंभे

एम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026

कार्यक्रम में मरीजों एंव तीमारदारों के लिए पोषण संबंधी जागरूकता एंव स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किया गया। इसमें संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वस्थ खानपान की आदतों व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर हुई चर्चा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 3, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। एम्स रायबरेली द्वारा 1 से 7 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ आमजन और समुदाय के बीच पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुभारंभ 1 सितंबर 2026 को किया गया।


यह कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक, एम्स रायबरेली, डॉ. अमिता जैन के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियां सामुदायिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भोलानाथ के नेतृत्व में संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मुकेश शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। उनके समन्वय में विभिन्न विभागों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित टीमों के सहयोग से पूरे सप्ताह पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
1 सितंबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए पोषण संबंधी जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक, डॉ. नीरज कुमारी ने अपने संबोधन में संतुलित आहार, उचित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से दैनिक जीवन में स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पोषण को स्वस्थ जीवन एवं रोगों की रोकथाम का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए लोगों को उपलब्ध स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के आगामी दिनों में एम्स रायबरेली द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ समुदाय के बीच पोषण जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, संवादात्मक गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी, खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य पोषण संबंधी जानकारी को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वस्थ रहने के लिए महंगा भोजन आवश्यक नहीं है। स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों का उचित मात्रा एवं संतुलित रूप में सेवन भी अच्छे पोषण का महत्वपूर्ण आधार है। पोषण संबंधी संदेशों को मनोरंजक एवं प्रभावी तरीके से समुदाय तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, स्वस्थ खान-पान एवं पोषण के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. मानस, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. अपर्णा एवं डॉ. शैव्या सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले