जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसजिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया

चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति कर्तव्य निभाने का लिया संकल्प"

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 2, 2026

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक अशोक राय एवं अन्य चिकित्सकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा केक काटकर चिकित्सक दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत ज़िंदगियों को नई उम्मीद देते हैं। मरीजों की सेवा ही चिकित्सकों का सबसे बड़ा धर्म है और वे सदैव पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया, “जो अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत ज़िंदगियों को नई उम्मीद देते हैं, उन सभी डॉक्टरों को दिल से नमन। आपकी मेहनत, करुणा और सेवा भावना के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच केक वितरण एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले