जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

पत्रकारिता में सर्वोच्च स्थान पर रहना चाहिए राष्ट्र व समाज हित

पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक में पत्रकारिता के उद्देश्यों एवं महत्व पर हुई गहन चर्चा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स

कैराना। पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक संगठन के चौधरी सिताब सिंह मार्किट में स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारिता के वास्तविक उद्देश्यों एवं महत्व पर गहन चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्र व सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया गया।
बुधवार को पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक कस्बे के मुख्य मार्ग पर चौधरी सिताब सिंह मार्किट में स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानवी ने की। बैठक का कुशल संचालन संगठन के संरक्षक सुधीर चौधरी ने किया।

इस दौरान पत्रकारिता के उद्देश्यों एवं महत्व के विषय पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्र व समाजहित से जुड़ी पत्रकारिता पर जोर दिया। साथ ही, निष्पक्ष एवं व्यापक दृष्टिकोण के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी व अध्यक्ष संदीप इन्सां तथा वरिष्ठ पत्रकार अंसार सिद्दीकी, अहसान सैफी, सालिम अंसारी, सलीम चौधरी, इरफान चौधरी, पुनीत गोयल, वाजिद अली, अरशद चौधरी, आशीष सैनी, आरिफ चौधरी, सलमान चौधरी, देव चौहान आदि कलमवीर मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले