अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आईपीओ 11 नवंबर से खुलेगा

कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 तय किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

MV Photovoltaic Power Limited IPO to open on November 11

मुंबई (अनिल बेदाग): सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को खोलने जा रही है, जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

इस आईपीओ में ₹2,143.86 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, जबकि प्रमोटर मंजूनाथ दोंती व शुभा मंजूनाथ दोंती ₹756.14 करोड़ के शेयर बेचेंगे। 18 वर्षों के अनुभव के साथ कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी शुद्ध एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल और सौर सेल निर्माता है, जिसकी उत्पादन क्षमता क्रमशः 7.80 गीगावाट और 2.94 गीगावाट है। कंपनी भारत में टोपकोन तकनीक अपनाने वाली अग्रणी सौर सेल निर्माताओं में शामिल है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले