मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदममुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदम

मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू” बहा रही जनता – विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल

पांच वर्षों से बदहाल सड़क ने ग्रामीणों का जीवन किया दुश्वार, बरसात में आवागमन ठप; 15 दिन में निर्माण नहीं होने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 8, 2026

मुरादाबाद।
मुरादाबाद जिले के विकास खण्ड डिलारी की ग्राम पंचायत सदरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले 5 सालों से बदहाली का शिकार है। न विधायक ने सुध ली, न सांसद ने, न जिला पंचायत सदस्य ने। बरसात में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी में डूब जाती है।

मानपुर साबित से सदरपुर व तगाली को जाने वाले इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि मरीजों को 4 किमी पैदल चलकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे रोज गिरते हैं। किसानों का माल मंडी तक नहीं पहुंच पाता।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय सभी नेता बड़े-बड़े वादे करके गए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई वापस नहीं आया। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ है। ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

ग्रामीण बोले: “हम टैक्स देते हैं, वोट देते हैं, फिर भी हमें कीचड़ में चलना पड़ रहा है।”ग्रामीणों ने DM मुरादाबाद से तत्काल सड़क निर्माण और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले