एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

प्रशांत नील की फिल्म और देवरा 2 पर तय समय पर काम शुरू करेंगे NTR!

कोई बदलाव नहीं! NTR कर रहे हैं प्रशांत नील की फिल्म और देवरा 2 की तैयारी, वॉर 2 के बाद NTR की शुरू हो चुकी है अगली फिल्म्स प्रशांत नील की ड्रैगन और देवरा 2 की तैयारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

Mumbai Breaking News

जूनियर NTR ने बॉलीवुड में काफी इंतजार के बाद फिल्म वॉर 2 के साथ कदम रखा है। यह अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट की गई एक एक स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म YRF के बैनर तले 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई।

ऐसे में एक इंडस्ट्री सोर्स ने जानकारी दी है कि “फिल्म वॉर 2 के बाद जूनियर NTR अपनी अगली प्रशांत नील के साथ की जाने वाली फिल्म और फिर देवरा 2 पर काम करना शुरू करेंगे, जैसा कि होना था। ऐसे में इस प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टीम तैयारियों में जुट चुकी है और काम की शुरुआत हो चुकी है।”

पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थी कि NTR ने YRF के साथ वॉर फ्रेंचाइज़ी के अलावा मल्टी-फिल्म डील साइन की है, और इसमें से एक सोलो फिल्म भी है। ऐसे में अब यह नई रिपोर्ट्स सामने आईं हैं कि NTR ने अपने पहले के कमिटमेंट्स की वजह से इन्हें नए प्रोजेक्ट्स को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।

हालांकि, NTR की प्लानिंग शुरू से ही यही थी कि वह वॉर 2 के बाद पहले प्रशांत नील की फिल्म करेंगे और उसके बाद देवरा 2 पर काम शुरू करेंगे। इस तरह से यह कोई नई बात नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि इन दोनों फिल्मों की वजह से YRF का प्रोजेक्ट किसी तरह की देरी का शिकार नहीं हुआ है।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि प्रशांत नील की NTR के साथ बनने वाली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल फिलहाल ड्रैगन रखा गया है। जबकि, देवरा की बात करें तो यह फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें NTR के साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले