मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

मवेशी तस्करों को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपियों के कब्जे से 11 नग बैल को किया गया बरामद जिसे सुरक्षार्थ गोठान में रखा गया, आरोपियों द्वारा बैलों को पैदल हाकते हुये, मारते हुये ले जा रहे थे जिसे स्थानीय लोगों की सक्रियता से पकड़ा, आरोपियों के विरूद्ध धारा 4,6 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 21, 2025

Mulmula police station got a big success in catching cattle smugglers.

पुलकित दास महंत

छत्तीसगढ़ । मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 20.11.25 के सुबह करीब 08.00 बजे थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा तरफ से आरोपियों द्वारा लगभग 11 बैल को मारते पीटते हांकते हुये पैदल तथा एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में उनके साथ साथ पीछे से ग्राम जेवरा से ढाबाडीह की ओर ले जा रहे थे कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को पूछताछ करने पर बैल को गिधौरी तरफ ले जाना जहां से गौ तस्कर बैलों को खरीदकर ले जाते हैं, तस्कर लोग बैलों को बुचड़ खाना में बेच देते हैं बताए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मेलाराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बोरसी
  2. बिरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बोरसी थाना पामगढ
  3. मुकेश कुमार मनहर उम्र 24 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर उपरोक्त कार्यवाही उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि फूलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल, हेमंत खरे का सराहनीय योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले