लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकलोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

मुरादाबाद। सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

लगातार उत्पीड़न से तंग महिला ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 16, 2026

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में आर्मी के एक जवान की पत्नी के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नोएडा में रहती है। महिला की शिकायत पर कटघर पुलिस ने पीतलनगरी निवासी आकाश सैनी और नीटू ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी लंबे समय से उसका रास्ता रोककर मारपीट करते थे और अश्लील हरकतें करते थे। इसके अलावा वे महिला के मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील मैसेज भेजते और धमकी भरे कॉल करते थे। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर महिला ने 1076 हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत की थी।8 जुलाई को दोनों आरोपी नोएडा पहुंच गए और सीधे महिला के घर पहुंचकर हंगामा किया। उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने फोन पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे मुरादाबाद लौटकर उसे नुकसान पहुंचाएंगे। इसके बाद 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपियों ने फिर से महिला को कॉल किया। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की, अश्लील बातें कीं और जान से मारने की धमकी दी। जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी और भड़क गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले