शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार - डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार - 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल ? नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग - शाहपुर जट्ट में शोक की लहर, अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार का निधन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देशशेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार - डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार - 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल ? नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग - शाहपुर जट्ट में शोक की लहर, अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार का निधन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

एसआईटी मुरादाबाद ने करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़

SIT की बड़ी कार्रवाई: बोगस बिलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सरगना समेत 3 गिरफ्तार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 22, 2026

संवाददाता -अरविन्द कुमार

लोकेशन- मुरादाबाद

मुरादाबाद।अपराध शाखा एसआईटी मुरादाबाद ने करोड़ों रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग कर जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के मुख्य अभियुक्त समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसआईटी के अनुसार थाना ठाकुरद्वारा में M/S GOLDEN ENTERPRISES, M/S REGAL TRADERS और M/S SHIVA ENTERPRISES नाम की 3 फर्मों के नाम पर कुल 4 करोड़ 37 लाख 07 हजार 53 रुपये की जीएसटी चोरी के मामले दर्ज थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस बिल काटकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. तरुण भारद्वाज पुत्र मनोज कुमार, निवासी नत्था सिंह, जसपुर, उधम सिंह नगर

2. मौ0 शाकिब पुत्र हबीब अहमद, निवासी नई बस्ती, जसपुर, उधम सिंह नगर

3. नरेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी जसपुर पट्टी, उधम सिंह नगर

पूछताछ में खुलासा

मुख्य अभियुक्त तरुण भारद्वाज ने बताया कि पहले वह साइबर फ्रॉड करता था। बाद में मौ0 शाकिब के साथ मिलकर उसने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी का काम शुरू किया। आरोपियों ने फर्म का प्रोपराइटर बनने के लिए लोगों को 50 हजार से 1 लाख रुपये दिए। GOLDEN ENTERPRISES, REGAL TRADERS और SHIVA ENTERPRISES के अलावा यामिन ट्रेडर्स, मुकेश ट्रेडर्स, रायल इन्टरप्राइजेज जैसी अन्य फर्में भी इसी गैंग द्वारा संचालित की जा रही थीं। मिली रकम को आपस में बांट लिया जाता था।

अपराधिक इतिहास

मौ0 शाकिब पर देश के 10 से ज्यादा राज्यों में 16 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। उसके बैंक खाते में 3 करोड़ 21 लाख से ज्यादा की लेनदेन पाई गई। तरुण भारद्वाज पर अवैध हथियार का मुकदमा भी दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उप नि0 विवेक यादव, महिला उप नि0 पूजा यादव, उप नि0 मनोज कुमार, हे0का0 प्रशान्त, का0 रिजवान आदि लोग शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले