जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

मुरादाबाद: लालापुर पीपलसाना में तेंदुए का आतंक, DM-SSP ने किया निरीक्षण, गांव में पिंजरा लगा

तेंदुए की मौजूदगी से सहमे ग्रामीण, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 9, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद ग्राम लालापुर पीपलसाना में तेंदुए के हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और आज जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से वन विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव और आसपास के खेतों में पिंजरा लगा दिया गया है। इसके साथ ही ट्रैप कैमरे और निगरानी दल भी तैनात किए गए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

निरीक्षण के दौरान DM और SSP ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं लेकिन पूरी सतर्कता बरतें। अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए कि सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलें, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रखें, मवेशियों को खुले में न बांधें और खेतों में काम करने जाते समय 2-3 लोग साथ जाएं।

DM ने वन विभाग को निर्देश दिए कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक 24 घंटे गश्त की जाए। साथ ही गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जाए। SSP ने पुलिस को निर्देशित किया कि वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर रात में गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के निशान देखे जा रहे थे और आज हमले की घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तेंदुए को पकड़ने तक राहत और बचाव दल तैनात रहेंगे।

फिलहाल वन विभाग, पुलिस और राजस्व टीम संयुक्त रूप से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग या 112 पर सूचना दें।

गांव में अभी भी तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले