लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकलोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बिल्हौर में बच्चों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधा की शुरुआत, आरोग्य मेडिकल सेंटर एंड बेबी केयर यूनिट का शुभारंभ आज

NICU, PICU एवं PBU जैसी अत्याधुनिक बाल चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल का शुभारंभ, अब बिल्हौर और आसपास के क्षेत्र के नवजात व बच्चों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर उपचार तथा 24 घंटे आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का लाभ।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 6, 2026

रिपोर्ट दीपक अवस्थी

बिल्हौर कानपुर नगर। बिल्हौर क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में आरोग्य मेडिकल सेंटर एंड बेबी केयर यूनिट का शुभारंभ रविवार, 5 जुलाई 2026 को श्री श्री 1008 सन्तोष दास जी महाराज (योगीराज)के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया है। अस्पताल प्रबंधक आलोक राठौर (युग) के अनुसार अब बिल्हौर और आसपास के क्षेत्रों के नवजात एवं बच्चों का आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध होगा।अस्पताल में NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट), PBU (पीडियाट्रिक बेबी यूनिट) और PICU (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा भी संचालित रहेगी, जिससे गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।


अस्पताल के निदेशक आलोक राठौर (युग) ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिए न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ बच्चा, खुशहाल परिवार” की सोच के साथ अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित कटियार है।
अस्पताल सुभानपुर, मुरादनगर, परतानगा, बिल्हौर (सीएचसी क्रॉसिंग के निकट), कानपुर नगर में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 9455049303 एवं 9265326992 पर संपर्क किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले