रायबरेली ब्यूरो। रविवार को कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन मोहब्बत नगर में किया गया। मोहब्बत नगर में चौपाल का आयोजन कृष्णा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बछरावां सुशील पासी एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर शामिल रहे।
चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सुशील पासी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है, यह सीधे-सीधे गरीबों के हक अधिकार पर डाका डाल रही है। एक तरफ जहां भाजपा सरकार महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ गरीब मजलूमों के वोट वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें उनके वोट के अधिकार से वंचित कर रही है। अगर लोग समय रहते सचेत नहीं हुए तो भाजपा सरकार अपने मंसूबे में कामयाब हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब नौजवान किसानों के हित के लिए योजनाएं लाती थी, गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सकें इसलिए कांग्रेस ने गांव-गांव प्राइमरी स्कूल खुलवाए और लोगों का समय पर इलाज हो सके इलाज के अभाव में लोगों की मृत्यु न होने पाए इसलिए कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्रवार सरकारी अस्पताल खुलवाए, जबकि वहीं भाजपा सरकार ने गरीबों के हित के लिए कोई भी ऐसी योजनाएं नहीं चलाई जिससे गरीबों का लाभ हो सके।

निवर्तमान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि हम सब अगर एकजुटता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब भाजपा का सत्ता से सफाया हो जाएगा। निवर्तमान जिला महासचिव अजमल खान ने कहा कि वोट ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है जिसे भाजपा सरकार हमसे छीनना चाह रही है। इसलिए हम सब समय रहते वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें और देखकर जिन का भी नाम वोटर लिस्ट में ना हो वह सब लोग अपना अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं।
इस मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शामिद अशरफ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमावा प्रथम शहजादे खान, समाजसेवी गुड्डू खान, पूर्व प्रधान बघैल अतीक अशरफ, पूर्व प्रधान बैखरा मुन्ना यादव, जगदेव पासी, अनिल निर्मल, फूलसेन यादव, राजा रामपाल, अजय पासी, रामसमुझ यादव, सोमनाथ यादव, प्रकाश पासी आदि लोग उपस्थित रहे।





